अंकुर वारिकू ने ₹100 करोड़+ के बायआउट ऑफर को 4 मिनट में ठुकराने का किया दावा, उठे सवाल
ऑन्ट्रप्रेन्योर अंकुर वारिकू ने दावा किया है कि उन्होंने पिछले महीने अपने ऑनलाइन प्रोग्राम प्लैटफॉर्म 'वेबवेदा' के लिए ₹100 करोड़+ के अधिग्रहण प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। उन्होंने बताया, "ऑन पेपर यह मुफ्त पैसा...आसान ऐग्ज़िट था...मैंने 4-मिनट में मना कर दिया...₹100 करोड़ बहुत हैं लेकिन...टूटे वादे की कीमत ज़्यादा होती है।" कई ऑनलाइन यूज़र्स ने दावे पर सवाल उठाए हैं।
read more at NDTV Profit


