CBSE ने बोर्ड परीक्षा को लेकर विकलांग छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया शुरू
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रजिस्ट्रेशन को लेकर विकलांग छात्रों के लिए परीक्षा संगम पोर्टल शुरू किया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकलांग छात्रों को अतिरिक्त सहयोग दिया जा सके। छात्रों के रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ सही दस्तावेज़ और मेडिकल सर्टिफिकेट अपलोड करवाना स्कूलों की ज़िम्मेदारी होगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9-22 सितंबर तक चलेगी।
read more at ABP न्यूज़


