7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी नंबर किया जारी
थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने बैंकॉक समेत देश के अन्य हिस्सों में भूंकप के झटकों के बाद हेल्पलाइन/इमरजेंसी नंबर जारी किया है। भारतीय नागरिक आपात की स्थिति में +66 618819218 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। बकौल दूतावास, भारतीय दूतावास और चियांग माई में वाणिज्य दूतावास के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। थाईलैंड में आई भूकंप का केंद्र म्यांमार में था।
read more at X


