'साहिबा' फेम आदित्य के कॉन्सर्ट में दो लड़कियों ने कर दी महिला की पिटाई, नोचती दिखीं बाल
नोएडा में शनिवार को 'साहिबा' फेम गायक आदित्य रिखारा के कॉन्सर्ट के बीच दो युवतियों ने एक महिला की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में महिला और एक लड़की एक-दूसरे के बाल नोचतीं जबकि दूसरी लड़की अपनी साथी को बचाने के लिए महिला की पीठ पर मुक्के मारती दिख रही है। बाद में भीड़ ने बीच-बचाव कर लड़ाई को रुकवाया।
read more at News24 हिन्दी


