राहुल गांधी अगर प्रधानमंत्री पद का चेहरा होते तो INDIA ब्लॉक को ज़्यादा सीटें आतीं: राउत
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने 'आज तक' से कहा है कि लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद का चेहरा होते तो INDIA ब्लॉक को और ज़्यादा सीटें आतीं। महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राउत ने कहा कि चुनाव में जाने से पहले महा विकास अघाड़ी का एक चेहरा होना चाहिए।


