Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के कोर्ट ने सपा नेता आज़म खान को डूंगरपुर से जुड़े एक और मामले में दिया दोषी करार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 29 May, 2024
रामपुर (उत्तर प्रदेश) के एक कोर्ट ने डूंगरपुर बस्ती केस के एक और मामले में सपा नेता आज़म खान को दोषी करार दिया है। आज़म पर 2019 में डूंगरपुर में रहने वाले लोगों ने बस्ती खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी और मारपीट समेत अन्य मामलों में 12 मुकदमे दर्ज करवाए थे। आज़म फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं।