Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पवन सिंह द्वारा एनडीए को समर्थन दिए जाने की खबर हुई वायरल, उन्होंने किया खंडन

short by खुशी / on Saturday, 1 June, 2024
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान के बीच शनिवार को काराकाट (बिहार) से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी ऐक्टर पवन सिंह के नाम से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को समर्थन देने की खबर वायरल हो गई। पवन ने इसे 'फर्ज़ी' बताते हुए 'X' पर लिखा, "मैंने किसी पार्टी को समर्थन नहीं दिया है...लोग अफवाह-बहकावे में ना आएं।"