Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में 'लाडकी बहन योजना' से 80 लाख लाभार्थियों के कटे नाम, 16000 पुरुष ले रहे थे पैसा

short by खुशी / on Tuesday, 2 June, 2026
महाराष्ट्र सरकार की 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना' के दस्तावेज़ों की जांच व ई-केवाईसी प्रक्रिया में अनियमितताएं सामने आने के बाद करीब 80 लाख लाभार्थियों के नाम कटे हैं। जांच में पता चला कि करीब 16,000 पुरुषों ने महिला बनकर, 5 लाख सरकारी कर्मी, 10 लाख आयकरदाता, 4-5 लाख चारपहिया वाहन वाले आदि भी योजना का लाभ ले रहे थे।