Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उड़ान भरते ही यूएस में निकलकर गिरा विमान का पहिया, वीडियो हुआ वायरल

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 9 July, 2024
अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस एयरपोर्ट पर सोमवार को यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान के उड़ान भरते ही उससे निकलकर ज़मीन पर गिरते पहिए का वीडियो सामने आया है। एयरलाइंस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान ने लॉस ऐंजिलिस से डेनवर के लिए उड़ान भरी थी। बकौल रिपोर्ट्स, 3 घंटे बाद विमान की डेनवर में सुरक्षित लैंडिंग हुई।