तुर्किये में मोहम्मद पैगंबर पर 'कार्टून' बनाने को लेकर पत्रिका के 4 कर्मी हिरासत में लिए गए
तुर्किये में पैगंबर मोहम्मद को कथित तौर पर कार्टून के रूप में दिखाने को लेकर लेमैन नामक एक व्यंग्य पत्रिका के कार्टूनिस्ट समेत 4 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। लेमैन ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि इस चित्र का उद्देश्य मोहम्मद नामक एक मुस्लिम व्यक्ति को चित्रित करना और मुसलमानों की पीड़ा को उजागर करना था।
read more at भाषा


