दिल्ली में आज व कल के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट, पूरे हफ्ते बारिश होने का अनुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में आज (मंगलवार) और कल (बुधवार) के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, इस दौरान मध्यम से तेज़ बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में पूरे हफ्ते बारिश होने का अनुमान जताया है।
read more at हिन्दुस्तान


