Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक क्रिकेट संघ के 2 अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, बेंगलुरु भगदड़ की ली ज़िम्मेदारी

short by श्वेता यादव / on Saturday, 7 June, 2025
कर्नाटक क्रिकेट संघ के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई जयराम ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की ज़िम्मेदारी लेते हुए शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। बकौल रिपोर्ट, गुरुवार रात जब पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए पहुंची तो दोनों घर से गायब थे। कर्नाटक सरकार ने भगदड़ में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है।