लद्दाख में शहीद हुआ हरियाणा का जवान, 4 साल पहले भारतीय वायुसेना में हुआ था भर्ती
हरियाणा में चरखी दादरी निवासी भारतीय वायुसेना के 25 वर्षीय जवान नवीन श्योराण शहीद हो गए हैं। वह लेह लद्दाख में ड्यूटी के दौरान नदी पार करते समय बह गए थे और 24 घंटे बाद उनका शव बरामद किया गया। नवीन 4 साल पहले एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
read more at ABP न्यूज़


