Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

IT स्टॉक्स आज बेदम लेकिन यह टेक शेयर बना रॉकेट, ₹450 करोड़ के नए ऑर्डर ने भरा जोश

short by Tanya Jha / on Monday, 22 September 2025
एनएसई पर नेटवेब टेक्नोलॉजीज़ के शेयरों में सोमवार को 7% से अधिक की उछाल आई और यह ₹3,545.6/शेयर के 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गए। यह बढ़ोतरी कंपनी द्वारा अपनी 'टायरोन एआई जीपीयू एक्सलेरेटेड सिस्टम' के लिए ₹450 करोड़ के नए ऑर्डर की घोषणा के बाद हुई। गौरतलब है, शेयर मार्केट में आईटी स्टॉक्स का आज बुरा हाल है।