ये हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टारकिड, तलाक के बाद दे चुके हैं ₹380 करोड़ की एलिमनी
बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टारकिड की सूची में ऐक्टर ऋतिक रोशन शीर्ष पर हैं। ऋतिक की कुल संपत्ति ₹3130 करोड़ है और उनकी कमाई का मुख्य स्रोत ब्रैंड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन हाउस व एचआरएक्स ब्रैंड है। 2014 में पत्नी सुज़ैन खान से तलाक के बाद उन्होंने ₹380 करोड़ की एलिमनी दी थी। गौरतलब है, ऋतिक फिल्ममेकर राकेश रोशन के बेटे हैं।
read more at इंडिया टीवी


