अब संस्कृत, उर्दू समेत छह और भाषाओं में होगा लोकसभा की कार्यवाही का भाषा रूपांतरण
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि अब संस्कृत, उर्दू समेत छह और भाषाओं में सदन की कार्यवाही का भाषा रूपांतरण होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत की संसद एकमात्र विधायी संस्था है जहां एकसाथ इतनी भाषाओं में कार्यवाही का रूपांतरण हो रहा है। पहले अंग्रेज़ी और हिंदी के अलावा 10-क्षेत्रीय भाषाओं में रूपांतरण हो रहा था।
read more at भाषा


