केदारनाथ में एयर फोर्स का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, 15000 से अधिक लोगों को बचाया गया
केदारनाथ (उत्तराखंड) में बचाव अभियान पूरा होने के बाद वायुसेना के एमआई17 हेलीकॉप्टर को भेज दिया गया जबकि क्षतिग्रस्त रास्तों को ठीक करने का काम जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, राहत व बचाव अभियान के दौरान हफ्तेभर में 15,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शेष मार्गों को जल्द सुचारु करने का निर्देश दिया।
read more at Times Now नवभारत


