भारतीय वायुसेना 2047 तक अपने सभी सामान का उत्पादन भारत में ही करने पर कर रही विचार
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बताया है कि भारतीय वायुसेना 2047 तक अपने सभी सामान का उत्पादन भारत में करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए स्वदेशी हथियार प्रणाली होना महत्वपूर्ण है। बकौल सिंह, रूस ने एस-400 मिसाइल प्रणाली की तीन इकाइयों की आपूर्ति कर दी है।
read more at भाषा


