रूट ने तोड़ा कुक के टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड, उन्होंने ताली बजाकर किया अभिवादन
जो रूट ने टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज़्यादा शतक (34) लगाकर ऐलिस्टर कुक (33) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रूट का 34वां शतक पूरा होने पर स्टेडियम में ताली बजाकर उनका अभिवादन करते हुए कुक की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। रूट ने श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़े हैं।
read more at ABP न्यूज़


