182 मेगावॉट के बड़े समझौते के बाद 5% तक उछला आईनॉक्स ग्रीन का शेयर, लगा अपर सर्किट
आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी के 182-मेगावॉट के विंड प्रोजेक्ट्स के ऑपरेशन और मेंटेनेंस का ऑर्डर मिलने की घोषणा करने के बाद कंपनी के शेयर में मंगलवार को 5% का अपर सर्किट लगा और यह ₹164 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। इस ऑर्डर में 82-मेगावॉट के प्रोजेक्ट में सीमित मेंटेनेंस को हटाकर पूरा कंट्रोल और 100-मेगावॉट का नया समझौता शामिल है।
read more at हिन्दुस्तान


