Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

6411 भक्तों का एक और जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना, पहले दिन 12300 भक्तों ने किए दर्शन

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 4 July, 2025
जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को 6,411 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार, इस जत्थे में 2,789 तीर्थयात्री बालटाल बेस कैंप की ओर जा रहे हैं जबकि 3,622 तीर्थयात्री पहलगाम बेस कैंप जा रहे हैं। बकौल अधिकारी, 38-दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के पहले दिन 12,300 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए।