Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

US में टेकऑफ से पहले बोइंग विमान के लैंडिंग गियर में लगी आग, 179 लोग थे सवार

short by Monika sharma / on Sunday, 27 July 2025
अमेरिका के डेनवर इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के लैंडिंग गियर में टेकऑफ से पहले आग लग गई। विमान में क्रू समेत 179 लोग सवार थे जिन्हें निकाले जाने का वीडियो सामने आया है जिसमें विमान धुएं से घिरा दिख रहा है। एक घायल यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।