Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली से लखनऊ तक एमेज़ॉन-फ्लिपकार्ट के गोदामों में BIS की रेड, कई प्रोडक्ट्स हुए ज़ब्त

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Tuesday, 18 March 2025
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने दिल्ली व लखनऊ समेत कई शहरों में एमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट के गोदामों पर छापेमारी कर कई गैर-प्रमाणित उत्पाद ज़ब्त किए हैं। बकौल एजेंसी, लखनऊ में एमेज़ॉन के गोदाम से 215 खिलौने और 24 हैंड ब्लेंडर जबकि दिल्ली की दो फैक्ट्रियों से 7,000 इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर, 4,000 फूड मिक्सर व 95 रूम हीटर ज़ब्त किए गए।