महाकुंभ मेले की अवधि बढ़ाए जाने की अफवाहों पर प्रयागराज के डीएम ने दिया स्पष्टीकरण
महाकुंभ मेले की अवधि मार्च तक बढ़ाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर जारी अफवाहों पर प्रयागराज के डीएम रविंद्र मांदड़ ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने अफवाहों का खंडन करते कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है। बकौल डीएम, महाकुंभ का शेड्यूल मुहूर्त के हिसाब से जारी होता है और 26 फरवरी को निर्धारित तारीख पर ही इसका समापन होगा।
read more at इंडिया टीवी


