Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अफ्रीकन ट्रस्ट ने एस जयशंकर को सौंपी महात्मा गांधी से जुड़े दस्तावेज और कलाकृतियां

short by मनीष झा / on Sunday, 23 March, 2025
दक्षिण अफ्रीका के फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट-गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट ने दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर को महात्मा गांधी से जुड़े दस्तावेज़ और कलाकृतियां सौंपी हैं। जयशंकर ने 'X' पर ट्रस्ट के अधिकारियों से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "महात्मा गांधी से संबंधित कलाकृतियों और दस्तावेज़ों को सौंपे जाने के अवसर पर मुझे बहुत खुशी हुई।"