मौसम विभाग ने जारी की 10 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, पंजाब, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड, सिक्किम व पश्चिमी यूपी में झोंकेदार हवाओं के साथ आकाशीय बिजली कड़कने की आशंका है।
read more at IMD


