एम्मार इंडिया लिमिटेड को ₹12000 करोड़ में खरीद सकता है अदाणी समूह: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदाणी समूह ने दुबई स्थित रियल एस्टेट कंपनी एम्मार प्रॉपर्टीज़ की भारतीय इकाई 'एम्मार इंडिया लिमिटेड' में हिस्सेदारी के लिए बातचीत शुरू की है। बकौल रिपोर्ट्स, अदाणी समूह इस कंपनी को $1.4 बिलियन (करीब ₹12000 करोड़) में खरीद सकता है। इस डील में अदाणी समूह की एक अनलिस्टेड कंपनी $400 मिलियन का इक्विटी निवेश कर सकती है।
read more at Money control


