पत्नी की डिलीवरी के लिए पिता ने पैसे नहीं दिए तो शख्स ने लगाई फांसी, कुछ घंटों बाद पैदा हुआ बेटा
उन्नाव (यूपी) में एक महिला ने पति के अंतिम संस्कार के करीब 7 घंटे बाद बेटे को जन्म दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला के पति बेचेलाल ने पत्नी की डिलीवरी के लिए पिता से आर्थिक मदद मांगी थी लेकिन पिता ने उसे पैसे देने से मना कर दिया था। इसी बात से आहत होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
read more at TV9 भारतवर्ष


