नहीं दूंगा इस्तीफा, US राष्ट्रपति के पास मुझे हटाने का अधिकार नहीं: फेड चेयरमैन पॉवेल
अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की घोषणा के दौरान चेयरमैन जेरोम पॉवेल से पूछा गया कि वे डॉनल्ड ट्रंप के कहने पर इस्तीफा देंगे? पॉवेल ने कहा, "इस्तीफा नहीं दूंगा और अमेरिकी राष्ट्रपति के पास फेड के वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने का अधिकार नहीं है।" दरअसल, ट्रंप ने पहले फेड नीतियों की आलोचना की थी।
read more at Moneycontrol


