Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में 4 कंपनियों के पानी के नमूनों में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, बिक्री पर लगी रोक

short by खुशी / on Wednesday, 18 February, 2026
गोरखपुर (यूपी) में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अलग-अलग इकाइयों से लिए गए पानी के नमूनों की जांच में 4 कंपनियों के बोतलबंद पानी में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है। विभाग ने इन चारों ब्रैंड्स (हाईमैक्स, गैलिसिया, एक्वा नीर व बाटाडू) के पानी की बिक्री-वितरण पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है। विभाग ने जनवरी में 19 प्लांटों से नमूने लिए थे।