बिहार में वोटर लिस्ट के रिवीज़न का काम तेज़, दिए गए पते पर नहीं मिले 36 लाख लोग
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम तेज़ हो गया है और राज्य में अब तक 94.68% गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 36 लाख मतदाता अपने पते पर नहीं मिले जबकि 1.61% मृत वोटर पाए गए हैं। बकौल ईसीआई, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) एक अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करेंगे।
read more at ABP न्यूज़


