नेपाल बॉर्डर से सटे बिहार के ज़िलों के बाज़ारों में सन्नाटा, ₹200 करोड़ का कारोबार प्रभावित
नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के चलते भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के ज़िलों के बाज़ारों में सन्नाटा पसरा हुआ है और व्यापारियों ने बताया कि 80%-90% तक नेपाली ग्राहक कम हो गए हैं। इससे करीब ₹200 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। रक्सौल में ₹100 करोड़ व जयगनर में ₹60 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
read more at हिन्दुस्तान


