प्रयागराज में पहले स्नान से पहले माघ मेला गेट पर लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
प्रयागराज (यूपी) में माघ मेला-2026 के प्रथम स्नान से पहले मंगलवार को काली रोड स्थित मेला गेट पर आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में वेल्डिंग से निकली चिंगारी को इसका कारण बताया गया है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
read more at हिन्दुस्तान


