यूपी में रेलवे ट्रैक को जोड़ने वाली क्लिप निकालकर की गई ट्रेन पलटाने की साज़िश
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार रात सरसावा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक को जोड़ने वाली पेंड्रोल क्लिप निकालकर ट्रेन पलटाने की साज़िश की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलकर्मियों ने रूटीन चेकिंग के दौरान ट्रैक पर पेंड्रोल क्लिप पड़ी देखीं और इसके बाद ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन कुछ देर के लिए बंद कराया गया।
read more at हिन्दुस्तान


