भारत ने बनाया महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का संयुक्त रूप से अपना सबसे बड़ा टोटल
भारत ने मंगलवार को दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 358/5 रन का स्कोर बनाया जो महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में संयुक्त रूप से उसका सबसे बड़ा टोटल है। मैच में हरलीन देओल ने सर्वाधिक 115 (103) व प्रतीका रावल ने 76 (86) रन बनाए। इससे पहले भारत ने 15 मई 2017 को आयरलैंड के खिलाफ 358/2 रन बनाए थे।
read more at ESPNcricinfo


