क्रेजिकोवा ने जीता विंबलडन वीमेन्स सिंगल्स का खिताब, मिली ₹28.5 करोड़ पुरस्कार राशि
बारबोरा क्रेजिकोवा ने वीमेन्स सिंगल्स के फाइनल में जैस्मीन पाओलिनी को 6-2, 2-6, 6-4 से हराकर अपना पहला विंबलडन (2024) खिताब जीता है। 2021 में फ्रेंच ओपन जीतने वाली क्रेजिकोवा अलग-अलग ग्रैंड स्लैम में सिंगल्स खिताब जीतने वाली चेक गणराज्य की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। क्रेजिकोवा ने £2.7 मिलियन (₹28.5 करोड़ से अधिक) की पुरस्कार राशि जीती है।
read more at X


