छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 14
सक्ती (छत्तीसगढ़) के सिंघीतराई इलाके में स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई और 20 अन्य लोग घायल हैं। कंपनी की ओर से मृतक के परिवारों को ₹35-₹35 लाख और घायलों को ₹15-₹15 लाख मुआवज़ा दिया जाएगा। गौरतलब है कि प्लांट में बॉयलर फटने से धमाका हुआ था।
read more at Reuters


