यूपी में 'टकले' छात्र को टांगों के बीच बिठाकर सिर पर 'तबला' बजाता दिखा शिक्षक, हुई कार्रवाई
इटावा (यूपी) के एक प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक द्वारा सिर मुंडवाए एक छात्र के सिर को तबले की तरह बजाए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में प्रधानाध्यापक तीसरी कक्षा के छात्र को अपनी टांगों के बीच बिठाए दिखे जबकि आसपास बैठे अन्य बच्चे हंसते नज़र आए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया है।
read more at इंडिया टीवी


