'ज़हर' हो सकता है मुंबई में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत का कारण, तरबूज़ में नहीं थी मिलावट
मुंबई में चिकन बिरयानी के बाद तरबूज़ खाकर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत के मामले में महाराष्ट्र एफडीए को तरबूज़/बिरयानी/पानी/मसालों के सैंपल में कोई मिलावट नहीं मिली। बकौल अधिकारी, मौतों का कारण कोई घातक 'ज़हर' हो सकता है क्योंकि उनके कुछ अंग हरे पड़ गए थे। फॉरेंसिक जांच में उनके शरीर में मॉर्फीन पेनकीलर के अंश मिले।
read more at Firstpost


