विजय देवरकोंडा और रश्मिका 26 फरवरी को उदयपुर में कर सकते हैं शादी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा और ऐक्टर विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर (राजस्थान) में शादी कर सकते हैं। हालांकि कपल ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि रश्मिका और विजय 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और पिछले महीने उन्होंने परिवार व करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी।
read more at हिन्दुस्तान


