पाकिस्तानी ओलंपियन अरशद नदीम ने अस्वीकार किया नीरज चोपड़ा का भारत आने का न्योता
पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने एक जैवलिन इवेंट के लिए भारत आने के आमंत्रण को अस्वीकार किया है। दरअसल, भारतीय ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने नदीम को 'नीरज चोपड़ा क्लासिक-2025' के लिए बेंगलुरु आने का न्योता दिया था। नदीम ने कहा, "एनसी क्लासिक प्रतियोगिता 24 मई को है...मैं 22 मई को एशियाई ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कोरिया चला जाऊंगा।"
read more at News18 हिंदी


