मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया, इंग्लैंड दौरे के लिए क्यों नहीं हुआ शमी का चयन
इंग्लैंड दौरे के लिए तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी का चयन नहीं किए जाने पर भारत के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा है, "उनका वर्कलोड उतना नहीं है जितना होना चाहिए।" उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद थी कि वह उपलब्ध होंगे, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है...उनका एमआरआई हुआ और कुछ नई बातें सामने आईं। फिलहाल वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


