Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली NCR में प्रदूषण घटने के बीच हटाई गईं GRAP-3 की पाबंदियां

short by Anuj / on Thursday, 22 January, 2026
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वायु प्रदूषण का स्तर घटने के बीच गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण के तहत लगी पाबंदियों को हटा दिया है। हालांकि, ग्रैप के चरण 1 और 2 की पाबंदियां लागू रहेंगी। सीएक्यूएम ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में औसत एक्यूआई गुरुवार को 322 रहा।
read more at X