दिल्ली में इंडिया ओपन के वेन्यू में पड़ा मिला कूड़ा, सिगरेट के पैकेट और बीयर की बोतलें
दिल्ली में इंडिया ओपन टूर्नामेंट के वेन्यू में कूड़ा-कचरा, खाली बीयर की बोतलें और सिगरेट के पैकेट पड़े मिले हैं। टूर्नामेंट इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हो रहा है जहां अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने गंदगी को लेकर शिकायत की थी। इससे पहले वेन्यू में बंदर दिखा था और बैडमिंटन कोर्ट पर कबूतर की बीट गिरने के चलते मैच रोकना पड़ा था।
read more at Firstpost


