Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

औरंगज़ेब की तारीफ करने के मामले में राजस्थान के यूनिवर्सिटी की VC ने मांगी माफी

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 17 September 2025
उदयपुर (राजस्थान) की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर सुनीता मिश्रा ने मुगल बादशाह औरंगज़ेब की तारीफ करने के मामले में माफी मांग ली है। उन्होंने औरंगज़ेब को कुशल शासक बताया था जिसके बाद उनका कड़ा विरोध हुआ था। उन्होंने कहा, "मैं हाथ जोड़कर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, समस्त मेवाड़ वासियों और राजस्थान वासियों से माफी मांगती हूं।"