Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान-इज़रायल तनाव के बीच ईरान से 110 भारतीयों को निकला गया, कल पहुंचेंगे दिल्ली: रिपोर्ट

short by ऋषि राज / on Tuesday, 17 June, 2025
इज़रायल-ईरान तनाव के बीच भारत ने ईरान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे लगभग 110 भारतीय छात्रों को आर्मेनिया पहुंचाया गया है। बकौल रिपोर्ट, ये छात्र आज (मंगलवार) आर्मेनिया की राजधानी येरेवन पहुंच जाएंगे और कल (बुधवार) दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।