Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात में 3 माह तक 'डिजिटल अरेस्ट' कर महिला डॉक्टर से ठगे गए ₹19 करोड़, आरोपी अरेस्ट

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 29 July, 2025
गांधीनगर (गुजरात) में साइबर ठगों ने एक वरिष्ठ महिला डॉक्टर को 3 महीने तक 'डिजिटल अरेस्ट' कर ₹19 करोड़ ठगे हैं। आरोपियों ने महिला को साइबर पुलिस, और अन्य सरकारी अफसर बताकर मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज होने को लेकर धमकाया और 35 अलग-अलग खातों से रुपए ट्रांसफर करवाएं। पुलिस ने एक आरोपी को सूरत से गिरफ्तार किया है।