मंगेश यादव के परिवार से मिले अखिलेश यादव; शेयर की तस्वीर
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुलतानपुर (यूपी) में एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव के परिवार से मुलाकात की है। अखिलेश ने इसकी तस्वीर 'X' पर शेयर करते हुए लिखा, "शोक-संतप्त परिवार का कहना है कि पुलिस मंगेश को 2 सितंबर को ले गई थी और 5 सितंबर को उसका एनकाउंटर दिखाया गया।" अखिलेश ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं।
read more at ABP न्यूज़


