Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैं हर हफ्ते नज़र उतरवाती हूं, मां कान के पीछे काला टीका लगा देती हैं: ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे

short by खुशी / on Friday, 4 October, 2024
ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में बताया है कि वह हर हफ्ते अपनी नज़र उतरवाती हैं। उन्होंने बताया, "हमारी घरेलू सहायिका मिर्ची से नज़र उतारती हैं...अगर मिर्च से बहुत स्मेल आए तो आपको नज़र लगी होती है...मुझे इसके पीछे का साइंस नहीं पता।" अनन्या ने बताया कि उनकी मां अक्सर उनके कान के पीछे काला टीका लगा देती हैं।