अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में भारतीय छात्रों ने जीते 1 स्वर्ण व 4 रजत पदक
ब्राज़ील में आयोजित 17वें अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान व खगोल भौतिकी ओलंपियाड (आईओएए) में भारतीय छात्रों ने एक स्वर्ण और 4 रजत पदक जीते हैं। बेंगलुरु के दक्ष तायलिया ने स्वर्ण जबकि पुणे के आयुष कुठारी और सानिध्य सराफ, हैदराबाद के बनीब्रत माजी व बिहार की पाणिनी ने रजत पदक जीता। आईओएए में 52 देशों के 232 छात्रों ने भाग लिया।
read more at भाषा


